सिर में गंभीर चोट लगने से BJP नेता की मौत

0
सिर में गंभीर चोट लगने से BJP नेता की मौत

UAE में भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता की कार हादसे में मौत हो गई है। महिला नेता का नाम सुनीता प्रशांत (40) है। वो केरल की रहने वाली थी। बीजेपी के टिकट पर वो 2011 के केरल असेंबली इलेक्शन में भी किस्मत आजमा चुकी थी। केरल बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट राजशेखरन ने सुनीता की फोटो पर ट्वीट कर उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया भी प्रदर्शन में शामिल

शारजाह में इंडियन पीपुल्स फोरम के प्रेसिडेंट गणेश आरमानगम ने कहा कि सुनीता कासरगौड जिले की नगर पालिका में बीजेपी की काउंसलर थीं। उन्होंने 2011 में उदमा विधानसभा सीट से बीजेपी के ही टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। गणेश ने बताया कि सुनीता पांच साल से UAE में थीं और वो वहां बतौर ब्यूटिशियन काम कर रही थीं।सैलून का मालिक, सुनीता और उनके साथियों को एक ट्रिप पर ले जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  जैसलमेर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ़्तार, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

सुनीता और उनके साथी जिस कार में ट्रिप पर जा रहे थे, उसके गेट खुले हुए थे। कार तेज रफ्तार में शारजाह के दाहिद हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान सुनीता का सिर एक लैम्प पोस्ट से टकरा गया। वो कार से नीचे गिर गईं। सिर में गंभीर चोट की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  मोदी करेंगे देश की सबसे बड़ी सुरंग सड़क का उद्घाटन

घटना के बाद पुलिस ने सैलून की मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Click here to read more>>
Source: dainik bhaskar