साइकिल की दावेदारी को लेकर अखिलेश और मुलायम में जंग, EC ने कहा दोनों गुट ऐसे साबित करें अपनी ताकत

0
अखिलेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ को लेकर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच चल रही तनातनी पर चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को नोटिस जारी कर अपनी ताकत का इजहार करने को कहा है। समाजवादी पार्टी के दोनों धड़ों को आयोग ने अपने-अपने समर्थन में सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों का हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र 9 जनवरी तक आयोग को सौंपने को कहा है, ताकि आयोग जल्द ही इस पर कोई फैसला ले सके। हालांकि, समाजवादी पार्टी को दोनों धड़ों में सुलह की कोशिश अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का किया उद्घाटन

 

 

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि चूंकि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है इसलिए आयोग इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाना चाहता है। इसीलिए आयोग ने 9 जनवरी तक दोनों गुटों से अपने-अपने दावे पेश करने को कहा है। इस सप्ताह समाजवादी पार्टी के दोनों धड़ों के नेताओं ने चुनाव आयोग पहुंचकर चुनाव चिह्न पर अपनी-अपनी दावेदारी ठोकी थी। एक ही राजनीतिक दल के अंदर दो गुटों में किसे बहुमत प्राप्त है, इसका फैसला सबसे पहले चुनाव आयोग ने साल 1969 में किया था, जब कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बंटी थी।

इसे भी पढ़िए :  विकलांगता से संबंधित अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय स्थापित करेगी मोदी सरकार

 

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार ने छोटे निवेशकों को दिया झटका- पीपीएफ, एनएससी, किसान विकास पत्र पर घटाई ब्याज दर