लड़कियों की तस्करी का अड्डा बन गया है ये शहर, आंकड़े चौंकाने वाले हैं

0
मानव तस्करी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हाल के दिनों में हैदराबाद मानव तस्करी का ट्रांजिट पॉइंट बनकर उभरा है। हैदराबाद के एक एनजीओ माय चॉइसेज फाउंडेशन की स्टडी में लड़कियों के शोषण और उन्हें सेक्स ट्रैफिकिंग में झोके जाने का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है।

इसे भी पढ़िए :  मानव तस्करी मामले में दो सांसदों को दिल्ली पुलिस ने दी क्लीन चिट

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अध्ययन करने वाली टीम ने बताया कि हैदराबाद मानव तस्करी का केंद्र बिंदु बन गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के छोटे शहर और ग्रामीण इलाके मानव तस्करी का जरिया बन रहे हैं। रिसर्च टीम ने बताया कि हाई कनेक्टिविटी, अच्छी क्वॉलिटी के हाइवे, सड़क, ट्रेन और ट्रांसपॉर्ट के दूसरे बेहतर साधनों की वजह से ऐसा हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  TERI के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी को बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति

पुलिस के सूत्रों ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों को यहां लाया जाता है, फिर उनकी तस्करी की जाती है। रचाकोंडा आयुक्त महेश भागवत ने बताया कि शहर आंध्र प्रदेश के कोस्टल एरिया के लिए ट्रांजिट बन गया है।

इसे भी पढ़िए :  बच्चों की सुरक्षा पर बोलें जावड़ेकर, स्कूल बस ड्राइवर के साथ-साथ अधिकतम कर्मचारी हो महिला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse