पंजाब के चुनावी दंगल में प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ अमरिंदर सिंह ठोकेंगे ताल

0
अमरिंदर सिंह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पंजाब विधानसभा चुनावों में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सामने उतरने का फैसला किया है। अमरिंदर चुनावों में लांबी सीट से बादल को चुनौती पेश करेंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष ने बताया कि उन्‍होंने पजांब चुनाव 2017 लांबी से लड़ने का फैसला किया है। जल्‍द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। प्रकाश और सुखबीर बादल को हराना है। अमरिंदर बोले, ”प्रकाश बादल के खिलाफ लड़ने को तैयार हूं। मैंने कांग्रेस अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष को इस बारे में पहले ही बता दिया। यदि हाईकमान चाहता है तो मैं पटियाला और लांबी से लड़ने को तैयार हूं। जिससे कि हम बादल को हरा सकें, उन्‍होंने पंजाब को काफी नुकसान पहुंचाया है। मैंने पार्टी हाई कमांड से यह मौका देने को कहा है।”

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में AAP के लिए प्रचार कर सकती हैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

लांबी सीट पर अगर अमरिंदर खड़े होते हैं तो मुकाबला त्रिको‍णीय और दिलचस्‍प हो जाएगा। आम आदमी पार्टी(आप) ने यहां से जरनैल सिंह को टिकट दिया। जरनैल सिंह दिल्‍ली से विधायक हैं। प्रकाश सिंह बादल लांबी से चार बार विधायक चुने गए हैं। साथ ही वे चार बार पंजाब के मुख्‍यमंत्री भी बन चुके हैं। अमरिंदर के उनके सामने आने से बादल के लिए रास्‍ता मुश्किल होने वाला है। वहीं पंजाब के उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर बादल की सीट जलालाबाद पर भी हाई प्रोफाइल मुकाबला है। यहां पर आप ने संगरुर से सांसद भगवंत मान को टिकट दिया है। सुखबीर इस सीट से दो बार चुने गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनावों में आप मजबूत दावेदार बनकर उभरी है। यहां पर अकाली दल-भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। अकाली-भाजपा गठबंधन यहां पर 10 साल से सत्‍ता में हैं।

इसे भी पढ़िए :  आगरा में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse