केजरीवाल को एक और झटका: विधायक करतार सिंह के ठिकानों पर आयकर का छापा, 130 करोड़ की संपत्ति जब्त

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी(आप) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद से अब तक करीब दर्जनभर विधायक कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। इस बीच एक और विधायक ने केजरीवाल की परेशानी बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आप विधायक करतार सिंह तंवर के पास से आयकर विभाग ने 130 करोड़ अघोषित सम्पत्ति जब्त की है।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना की पीएम मोदी को सलाह, 'राम मंदिर पर निर्देश दें प्रधानमंत्री, मुस्लिम भी सुनेंगे उनकी बात'

विधायक करतार सिंह के पास से आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी करके 130 करोड़ रुपये बरामद किए। बता दें कि पिछले महीने आयकर विभाग के अधिकारियों ने शिकंजा कसते हुए तंवर के घर पर छापेमारी की थी। करतार सिंह दिल्ली के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

इसे भी पढ़िए :  शहीद कैप्टिन के पिता ने पूछा-'शहादत कब तक'? मां बोली- 'PM ने नहीं लिया बदला तो मैं लूंगी'

गौर हो कि 2014 में दिल्ली की सत्ता संभालने वाली आम आदमी पार्टी के 12 विधायक अलग-अलग मामलों में अब तक मुश्किलों में फंस चुके हैं। इनमें से कई तो जेल भी जा चुके हैं। हालांकि, अपने विधायकों पर शिकंजे कसे जाने के खिलाफ आप के नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार जान-बूझकर आम आदमी पार्टी को परेशान कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  मुसलमानों पर हमलों के खिलाफ बीजेपी ने तोड़ी चुप्पी,पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने कहा- सरकार कराए सुरक्षा का एहसास