अर्जुन मुंडा की पत्नी ने ठुकराया BJP राज्य उपाध्यक्ष का प्रस्ताव

0

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने झारखंड भाजपा का उपाध्यक्ष पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने रविवार(7 अगस्त) को मीरा मुंडा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया था। अब मीरा ने उन्हें पत्र भेजकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मे जहरीली धुंध: आज बंद रहेंगे MCD के सभी स्कूल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष तला मरांडी को सूचना देते उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे कामों के लिए पर्याप्त समय नहीं है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि पार्टी के कार्य के लिए उनकी सक्रियता लगातार बनी रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  पति ने किया पत्नी के साथ घोर अन्याय, जानकर चौंक जाएंगे आप

उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के जरिए उन्हें उपाध्यक्ष के लिए नामित किए जाने के बारे में सूचना मिली है। मुंडा ने बताया कि उन्होंने पत्र के जरिए सूचना दे दी है, क्योंकि उनसे फोन पर संपर्क करने में सफलता नहीं मिल सकी। राज्य की सूची की घोषणा होने के बाद असंतोष के अन्य स्वर भी उभरे हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने वीर विजय प्रधान को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के विरोध में राज्य के पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया।

इसे भी पढ़िए :  स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी के नेता बाबूलाल गौर ने थामा कांग्रेस का झंडा!