कश्मीरी आतंकी ने ही ली थी लेफ़्टिनेंट उमर फ़य्याज की जान

0
आतंकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उस आतंकी संगठन की पहचान कर ली है जिसने सेना के अफसर लेफ्टिनेंट उमर फय्याज की हत्या की है। खबरिया चैनल सीएनएन न्यूज के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुलिस सूत्रों ने बताया है कि उमर की हत्या में इन्सास राइफल का इस्तेमाल किया गया है जिसे आतंकियों ने पिछले महीने पुलवामा से लूटा था। सूत्रों के मुताबिक लेफ्टिनेंट उमर फय्याज की हत्या हिजबुल के आतंकियों ने की है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन तेज कर दी है। पुलिस ने इन्सास राइफल के दो खोखे भी बरामद किए हैं। हालांकि, अभी तक उमर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे यह मिलान किया जा सके कि उसकी हत्या में इस्तेमाल हथियार कौन सा था।

इसे भी पढ़िए :  पठानकोट एयरबेस पर मंडरा रहा आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

फिलहाल मामले में पुलिस ने दक्षिणी कश्मीर में रहने वाले अब्बास नाम के शख्स की इस हत्या के मास्टमाइंड के रूप में पहचान की है। उसके साथ और भी कई आतंकी मौजूद थे जब उमर फय्याज की हत्या की गई थी।

इसे भी पढ़िए :  खुलासा - करप्शन के कारण नहीं लगा पाते मौसम का सटीक अनुमान

गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के हमले में युवा कश्मीरी सैन्य अधिकारी शहीद हो गए। बुधवार सुबह उनका गोलियों से छलनी शव मिला था। उमर अपने मामा मोहम्मद मकबूल की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कैसे पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नेताओं से मीडिया तक हर कोई बौखलाहट में है। देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE