लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत होंगे नए सेना प्रमुख, बीएस धनोवा वायुसेनाध्यक्ष

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार(17 दिसंबर) को देर शाम थल सेना और वायु सेना प्रमुखों के नामों की घोषणा कर दी। सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत भारतीय सेना के अगले सेना प्रमुख होंगे। रावत मूल रूप से उत्तराखंड के हैं।

इसे भी पढ़िए :  जिसे कोई नहीं मानता, वो सच अरूण जेटली जानते हैं, पढ़िए नेता जी के बारे में क्या कहा

वहीं, अगले वायुसेना प्रमुख के लिए सरकार ने एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा के नाम का एलान किया है। वे वर्तमान वायुसेना प्रमुख अरूप राहा का स्थान लेंगे, जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों ने कश्मीर संकट को ‘बदतर’ कर दिया है: पी चिदंबरम

लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत 11वीं गोरखा राइफल्‍स की 5वीं बटालियन से हैं। अभी वे भारतीय सेना के आर्मी स्‍टाफ के उप प्रमुख हैं। वे जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह लेंगे। सुहाग का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बाबरी विध्वंस केस: सुप्रीम कोर्ट में CBI रखेगी पक्ष, आडवाणी, जोशी और उमा भारती पर फैसला आज