पाकिस्तान को ‘सही संदेश’ दिया गया: शशि थरूर

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद एवं पूर्व राजनयिक शशि थरूर ने बुधवार(29 सितंबर) को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेना की ओर से किया गया लक्षित हमला ‘‘बहुत ही विवेकपूर्ण, नपा तुला और आनुपातिक जवाबी कार्रवाई’’ है।

इसे भी पढ़िए :  NEET एग्जाम में छात्रा की 'ब्रा' उतरवाने वाले 4 टीचर सस्पेंड, CBSE ने प्रिंसिपल को कहा माफी मांगे

थरूर ने संवाददाताओं से बातचीत में उरी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि 19 सैनिकों को मारना एक उकसावा था। उन्होंने कहा कि ‘‘भारत ने जो किया वह बहुत ही विवेकपूर्ण, नपा तुला और आनुपातिक था।’’

इसे भी पढ़िए :  मदरसे के प्रिंसिपल की सूझबूझ से टला दंगा, दो धर्मों को आपसे में लड़ाने की थी साजिश

लोकसभा में तिरूवनंतपुरम का प्रतिनिधित्व करने वाले थरूर ने कहा कि ‘पाकिस्तान को एक सही संदेश दिया गया है कि वे हमारे प्रतिष्ठानों, लोगों और जवानों को निशाना बनाने के लिए सैनिक नहीं भेज सकते।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘सब कुछ अच्छा प्रतीत होता है, मुझे सशस्त्र बलों पर गर्व है।’’ केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वी एम सुधीरन ने सफल हमले को अंजाम देने के लिए सशस्त्र बलों की प्रशंसा की और उन्हें पूरा समर्थन जताया।

इसे भी पढ़िए :  अब काला धन रखने वालों के खिलाफ होगा 'सर्जिकल स्ट्राइक', PM मोदी ने दिए संकेत