यूं तो आपने हैरतअंगेज कारनामे देखे होंगे, लेकिन दर्जनों सांप के आक्रमण के बीच इगुआना (अमरिकी छिपकली) के बच निकलने वाला यह वीडियो आपके रोंगटे खड़ कर देगा। इस वीडियो को इंग्लैंड टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा बाफ्टा ( BAFTA) अवॉर्ड दिया गया है। यहां बाफ्टा का मतलब है- ‘ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स है। यह वीडियो प्लैनेट अर्थ 2 और BBC1 का है। यूट्यूब पर पिछले साल नवंबर अपलोड किए गए इस वीडियो को चार करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। यह वीडियो फर्नांडिया आइलैंड का है। करीब 2 मिनट का यह वीडियो आपको हर क्षण हैरत में डालता जाएगा। आप बेहद गंभीर हो जाएंगे। पल भर में आप इस वीडियो से अपने आप को जोड़ लेंगे। देखकर ऐसा लगेगा कि जैसे आप किसी और दुनिया में हैं।
क्या खास है इस वीडियो में
फर्नांडिया आइलैंड के इस वीडियो के शुरुआत में देखेंगे कि एक इगुआना सांप के इलाके में चला जाता है। उसे जब इस बात का अहसास होता है तो तब तक काफी देर हो चुकी होती है। वह समझ चुका होता है कि अब उसके पास कोई चारा नहीं है। तभी एक सांप इगुआना की पूछ पर हमला करता है। इगुआना भागना शुरू करती है। देखते ही देखते वहां सैंकड़ो सांप आ जाते हैं। सभी इगुआना का शिकार करने के लिए दौड़ लगाते हैं।
इगुआना किसी बॉलीवुड हीरो की तरह दौड़ता रहता है। तभी वह सामने बैठे विषैले सांप के चंगुल में फंस जाता है। सांप उसे पूरी तरीके से जकड़ लेता है। देखकर ऐसा लगेगा जैसे अब उसकी जान जानी तय है, पर शायद कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। इगुआना सांप के चंगुल से छूटकर निकल जाता है। वह जैसे ही आगे बढ़ती है, वहां मौजूद दूसरे सांप उसका शिकार करने के लिए हमला करते हैं। वह पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश करता है तो एक सांप उसके पिछले पैर पर हमला कर देता है। ऐसा लगता है वह नीचे गिर जाएगा और सांप उसे शिकार बना लेगा, लेकिन इगुआना हिम्मत नहीं हारता है। वह पहाड़ के ऊपरी हिस्से में जाने के लिए छलांग लगाता है। एक दूसरा सांप भी विकराल मूंह खोलकर उसे झपटने के लिए हवा में छलांग लगाता है। इगुआना आखिरकार बच जाती है, वह पहाड़ की ऊपरी चोटी पर पहुच जाती है। बता दें कि इगुआना छिपकली की प्रजाति से होती है।