5 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये वीडियो, देखिए एक मां का भावनात्मक रूप

0
मां

मां अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है। लाक मुश्किल हो सब झेलने को तैयार रहती है मां। चाहे इंसान हो या बेजुबान जानवर वो अपने बच्चे के खातिर हर दर्द सह जाती है। इसी भावना को जाहिर करने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मादा ओपस्सम (opossum) अपनी पीठ पर 12 बच्चों को लादकर धीमे-धीमे कदमों से चलती हुई दिख रही है। वीडियो में साफ तौर से झलक रहा है पीठ पर इतने सारे बच्चों के होने के चलते मादा ओपस्सम बेहद मुश्किल में है, वह कदम नहीं बढ़ा पा रही है, फिर शायद बच्चों की खातिर आगे बढ़ती हुई दिख रही है। इस मादा ओपस्सम को चलने में इसलिए और भी परेशानी हो रही है, क्योंकि उसके पीठ पर बैठे बच्चे उछल-कूद कर रहे हैं। वे कभी फिसल रहे हैं तो मां के शरीर के बाल पकड़कर दोबारा ऊपर चढ़ने की कोशिश करते हैं। स्वभाविक है कि बच्चों के पंजों से बाल खींचने के चलते मादा ओपस्सम को कष्ट हो रहा होगा, लेकिन यहां वह मां है, इसलिए उसे दुख में भी सुख का अहसास हो रहा होगा।

इसे भी पढ़िए :  यह है दुनिया का सबसे खतरनाक गड्ढा, इसकी कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नाइस टारगेट (NiceTargets) के फेसबुक पेज से पोस्ट किए गए दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को विस्कॉन्सिन तीरंदाजी रेंज (Wisconsin archery range) में सूट किया गया है। जेनोआ सिटी (Genoa City) के तीरंदाजी रेंज में काम करने वाले एक शख्स की नजर अचानक मैदान में पड़ी। वहां उन्होंने देखा कि एक  ओपस्सम पीठ पर अपने 12 बच्चों को बिठाकर मैदान में घूम रही है। शायद वह बच्चों को घुमा रही है या खाने की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  एक कार्ड ऐसा भी... श्लोकों की जगह पीएम मोदी के अभियानों का हो रहा प्रचार

 

30 मई को नाइस टारगेट के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 1.3 करोड़ (13 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं, 252,861 लोग इसे अपने वॉल पर शेयर कर चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  CRPF जवान से कश्मीरी युवकों ने की बदसलूकी, चुपचाप सहता रहा जवान, देखें वीडियो