गुरुद्वारे में हुई युवराज सिंह की शादी, हेज़ल कीच बनी गुरबसंत कौर, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें

0
युवराज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्रिकेटर युवराज सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद देशभर से युवराज को उनके फैंस और रिश्तेदार उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं। बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में आनंद कारज की रस्म हुई। इसमें युवराज के करीबी फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। युवी संग विवाह के साथ ही हेजल गुरबसंत कौर बन गईं। इस दौरान युवराज की मां और हेजल के माता-पिता तो मौजूद थे, लेकिन युवराज के पिता नहीं शामिल हुए।

इसे भी पढ़िए :  युवराज और हेजल का ऐसा डांस आपने पहले नहीं देखा होगा, एयरपोर्ट पर कैसे बांधा समा, देखें वीडियो

दुफेड़ा के गुरुद्वारा टाहली साहिब में बुधवार को लांवां (फेरे) का समय 2 से 2.30 बजे तक तय था, लेकिन युवराज सिह की पहली झलक लोगों को लगभग 4.45 पर देखने को मिली। हालांकि हेजल 4.15 पर ही पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़िए :  अश्विन ने पांच विकेट झटके, भारतीय ने वेस्ट इंडीज को 196 रनों पर समेटा

हेजल यहां मैरून रंग के लहंगे में नजर आईं, जबकि युवराज ने भी इसी रंग की शेरवानी पहनी थी। शादी से पहले युवराज ने अपनी सेल्फी भी शेयर की। इस दौरान उनके एक्टर फ्रेंड अंगद बेदी पूरे वक्त उनके साथ नजर आए। ये ड्रेस उनकी होने वाली सास की ओर से दिया गया है। इस मौके उन्होंने रानी हार भी पहना, जो युवी की मां शबनम सिंह ने खासतौर पर बनवाया है।

इसे भी पढ़िए :  अश्विन बनें सबसे तेज़ 250 विकेट लेने वाले बॉलर

अगले स्लाइड में देखिए युवराज की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse