टीम में नहीं चुने जाने से नाराज गौतम गंभीर ने कहा- मैं कायर नहीं, लड़ूंगा…

0
गौतम गंभीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी में धूम मचा रहे बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज और इंडिया ब्लू के कप्तान गौतम गंभीर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जाने का पूरा भरोसा था, लेकिन सोमवार को घोषित की गई टीम में उनका नाम नहीं था। इस पर गंभीर ने निराशा जताते हुए नाराजगी भी जताई और लड़ते रहने का संकल्प भी दोहराया। जानिए उन्होंमने टीम इंडिया में चयन नहीं होने पर क्या कहा-

इसे भी पढ़िए :  सूर्य नमस्कार करने को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हुए क्रिकेटर मोहम्मद कैफ

नोएडा में दलीप ट्रॉफी खेल रहे गंभीर ने ट्वीट किया, ‘मैं निराश हूं, लेकिन हार नहीं मानी है…मुझे किनारे कर दिया गया है, लेकिन मैं कायर नहीं हूं.. धैर्य मेरा साथी है, साहस मेरी शान..इसके लिए मैं अवश्य लड़ूंगा…’

इसे भी पढ़िए :  अंतिम दौर में है भारतीय मुक्केबाजी: मैरी कॉम

वास्तव में गौतम गंभीर घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा खेल रहे हैं। वर्तमान में खेली जा रही दलीप ट्रॉफी को ही लीजिए। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने अपने शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। गंभीर ने दलीप ट्रॉफी में अब तक 4 फिफ्टी (77, 57, 90 और 94 रन) लगाई हैं। उन्होंने 80 के औसत से अब तक 320 रन ठोके हैं।

इसे भी पढ़िए :  जज्बे को सलाम: सुकमा में शहीद CRPF के 25 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे गौतम गंभीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse