पांचवां मैच जीतते ही ये इतिहास रच देगी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

तेज गेंदबाजी में भारत उम्मीद करेगा कि जसप्रीत बुमराह फिटनेस हासिल कर लें क्योंकि रांची में उनके विकल्प के तौर पर खेलने वाले धवल कुलकर्णी ने निराश किया था। न्यूजीलैंड को गुप्टिल के फार्म में लौटने का फायदा मिला है और वह निरंतर प्रदर्शन कर रहे टाम लैथम के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे है। लैथम ने दौरे पर टेस्ट और वनडे में मिलाकर सात मैचों में पांच अर्धशतक जड़े हैं। तीसरे नंबर पर कप्तान विलियमसन ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है लेकिन मध्यक्रम अधिकांश मौके पर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बंगाल के युवा क्रिकेटर ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, खेला नाबाद 413 रनों की पारी

रांची में तीसरे स्पिनर के रूप में टीम में शामिल किए गए एंटन डेवसिच ने निराश किया और उनकी जगह टीम में कोरी एंडरसन या मैट हेनरी की वापसी हो सकती है। तूफान क्यांत के कमजोर पड़ने के बावजूद बारिश की संभावना बनी हुई है और भारत मैच को बारिश की भेंट चढ़ते नहीं देखना चाहेगा। अब देखना यह होगा कि धोनी भारत को दीपावली का तोहफा देते हैं या न्यूजीलैंड की टीम इतिहास रचकर स्वदेश लौटती है।

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफी दूसरा सेमीफाइनल: बांग्लादेश को ऐसे पटखनी देंगे विराट के वीर, जानें क्या है तैयारी
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse