राजकोट टेस्ट: पहला दिन इंग्लैंड के नाम, रूट ने जड़ा शतक, स्कोर-311/4

0
राजकोट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने शानदार 124 रनों की शतकीय पारी खेली। ये भारत की धरती पर रूट का पहला शतक है। इसके अलावा मोइन अली (99) और बेन स्टोक्स (19) रन बनाकर नॉटआउट रहे। भारत की तरफ से आर अश्विन ने दो, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट झटका।

इसे भी पढ़िए :  विराट के समर्थन में आए पाक क्रिकेटर इंजमाम, एंडरसन पर उठाए गंभीर सवाल

इस मुकाबले में कैप्टन कुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड कि पारी की शुरुआत कप्तान एलिस्टर कुक और पहली बार अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हसीब हमीद ने की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। कप्तान कुक (21) के स्कोर पर स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा के शिकार बने।

इसे भी पढ़िए :  विजाग टेस्ट: पहले दिन भारत का स्कोर 317/4, कोहली 151 रन पर नाबाद

कुक के आउट होने के बाद पहला टेस्ट मैच खेल रहे इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हसीब हमीद ने जरूर जमने की कोशिश की। उन्होंने मैदान पर कुछ बेहतरीन शॉट्स भी खेले। लेकिन वो अपनी इस पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। हमीद (31) के स्कोर पर अपना विकेट दे बैठे। उन्हें आर अश्विन ने पवेलियन की राह दिखाई. इंग्लैंड के तीन विकेट (102) के स्कोर पर निकल चुके थे। बेन डकेट को (13) के स्कोर पर अश्विन ने पवेलियन भेजा।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक:1964 के बाद पहली बार जिमनास्टिक्स के फ़ाइनल में पहुंची भारतीय महिला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse