रामजस विवाद पर सहवाग का धाकड़ जवाब, कहा- ‘मैंने नहीं बल्ले ने मारे दो तिहरे शतक’

0
वीरेंद्र सहवाग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपने ट्वीटरगिरी के लिए मशहूर सहवाग एक बार फिर अपने ट्वीट से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने इस बार रामजस कॉलेज में चल रहे विवाद पर टिप्पणी की और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने एक कागज हाथ में ले रखा है जिसमें लिखा है, ”दो तिहरे शतक मैंने नहीं बनाए,मेरे बल्ले ने बनाए।’

इसे भी पढ़िए :  सरेना विलियम्स ने जीता सातवां विंबलडन

ये तस्वीर वैसी ही है जैसी करगिल शहीद की बेटी गुरमेहर कौर हाथ में थी।जिसमें गुरमेहर ने लिखा था, ‘पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा, जंग ने उन्हें मारा।’ लेकिन लोग सहवाग के इस ट्वीट का खुलकर समर्थन कर रहे हैं, कोई इसे एक और ट्रिपल सेंचुरी बता रहा है, तो कोई इसे शोएब अख्तर की गेंद पर सहवाग का छक्का बता रहा है। वहीं रणदीप हुड्डा ने इसे व्यंग्यात्मक तंज कहते हुए इसकी सराहना की है।

इसे भी पढ़िए :  गुरमेहर के सपोर्ट में उतरी ये अभिनेत्री, पढ़िए क्या कहा

सहवाग ने ट्वीट में यह भी है लिखा, ”बैट में है दम #भारत_जैसी_जगह_नहीं” सहवाग का यह ट्वीट ऐसे वक्त में आया है, जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का एक तबका सोशल मीडिया पर #StudentsAgainstABVP कैंपेन चला रहा है। हालांकि वीरू ने खुद इस तरह की कोई बात नहीं लिखी है, लेकिन इसे उसका जवाब भी कुछ लोग मान रहे हैं।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  रोजाना करीब तान हजार ट्वीट शिकायतों पर भारतीय रेल मंत्रालय करता है कार्रवाई