विजडन के कवर पेज पर जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय बने विराट, जानें कौन है पहला

0
विजडन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

विराट कोहली की तस्वीर विजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक पत्रिका के कवर पेज की शोभा बढ़ाएगी। पत्रिका के कवर पेज पर उनकी तस्वीर है, जिसमें वे रिवर्स स्वीप लगाते दिख रहे हैं। इंग्लैंड का तीनों फॉर्मेट में सफाया करने में उनके उल्लेखनीय योगदान की वजह से उन्हें ये सम्मान मिला है। 2017 का यह अंक अप्रैल में प्रकाशित होगा। विराट विजडन अलमानेक के कवर पेज पर स्थान पाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ब्रिटेन से छपने वाली वार्षिक पत्रिका है। इसे ‘क्रिकेट की बाइबल’ भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने 500 रन पर पारी घोषित की, कुल बढ़त 304 रन

विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से सीरीज जीत में दो शतक जमाए थे, जिसमें करियर बेस्ट 235 रन की उनकी वह पारी भी शामिल है, जिसे उन्होंने मुंबई में खेले गए चौथे टेस्ट में जमाया था। इसी पारी के दौरान उनके द्वारा लगाए गए रिवर्स स्वीप वाली उस तस्वीर को विजडन ने अपने कवर पेज पर लगाया है। विजडन के एडिटर लॉरेस बूथ ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में इस भारतीय कप्तान ने क्रिकेट में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।

इसे भी पढ़िए :  विजाग टेस्ट: टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 455 रन, कोहली ने खेली 167 रनों की पारी

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse