‘कांग्रेस छोड़ चुके एसएम कृष्णा होंगे BJP में शामिल’

0
एस एम कृष्णा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी के कर्नाटक अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के बारे में दावा करते हुए कहा है कि वह जल्द ही बीजेपी जॉइन करेंगे। शनिवार को येदियुरप्पा ने कहा, ‘एमएम कृष्णा ने बीजेपी जॉइन करने का फैसला लिया है। अभी हमें नहीं पता कि वह कब तक पार्टी जॉइन करेंगे, हम जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे। लेकिन मैं 100 पर्सेंट दावे से यह कह सकता हूं कि वह पार्टी जॉइन कर रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  योगेंद्र यादव लड़ेंगे यूपी विधानसभा का चुनाव !

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने येदियुरप्पा के दावों को खारिज कर दिया है। एसएम कृष्णा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, ‘हम एसएम कृष्णा जी की बहुत इज्जत करते हैं। वह आहत हो सकते हैं लेकिन इतने भी अपरिपक्व नहीं हैं कि बीजेपी में शामिल हो जाएं।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी मुरादाबाद में आज करेंगे महारैली, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

बता दें कि पिछले हफ्ते ही यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्णा ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पहले यह दावा किया जा रहा था कि उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया है लेकिन येदियुरप्पा के दावे के बाद इसे कर्नाटक कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  जेडएनपी ने छोड़ा एनडीए, कहा 'हिंदू पार्टी' है बीजेपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse