नोएडा में अभी भी नोटबंदी की मार झेल रहे हैं लोग, जानिए कैसे

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

विजय नगर में एचडीएफसी बैंक ब्रांच में स्थ‍ित एटीएम में नो कैश का बोर्ड लगा है। इस एटीएम पर आसपास का बहुत बड़ा रेजिडेंशियल एरिया निर्भर करता हैं , लेकिन अभी लोगों को 3 से 5 एटीएम घूमने के बाद ही कैश या फिर कोई वर्किंग एटीएम मिलता है। यहां पर आईसीआईसीआई बैंक और एटीएम दोनों साथ में हैं लेकिन एटीएम में कैश नही है, लिहाज़ा लोग लाइन में लग के बैंक से फॉर्म भरकर पैसे निकाल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के एक दर्जन से ज्यादा मुसलमानों ने अपनाया हिंदू धर्म, पूरे विधि-विधान से करवाया धर्मांतरण

मॉडल टाउन में एक साथ 2 बड़े बैंक इंडस और येस बैंक का एटीएम हैं, लेकिन दोनों में कैश खत्म हो गया है। लोगों की मानें तो इस पूरी लाइन पर जितने भी एटीएम हैं उनमे कैश नही हैं। लिहाज़ा लोगों को दोबारा एटीएम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अगर यही आलम रहा तो एटीएम पर लोगों की कतारों का सिलसिला शुरू हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर मोदी के सर्वे को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया 'प्लांटेड', कहा- कुछ निहित स्वार्थों के लिए कराया सर्वे

3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse