नोएडा में अभी भी नोटबंदी की मार झेल रहे हैं लोग, जानिए कैसे

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 के नोट पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। इस ऐलान के बाद उन्होंने कहा था कि यह सब देश में हो रहे भ्रष्टाचार और आतंकवाद को रोकने के लिए किया जा रहा है। इससे देश की जनता को भी दिक्कत होगी। जिसको ठीक करने के लिए उन्होंने देश की जनता से सिर्फ 50 दिन मांगे थे। उन्होंने वादा किया था कि 50 दिन के बाद हालात सुधरने लगेंगे, लेकिन अगर दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो नोटबंदी के 100 दिन पूरे होने पर भी लोगों की मुश्क‍िलें पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं।

इसे भी पढ़िए :  नकदी संकट से जूझते देश को पीएम का आश्वासन, कहा- आगे चलकर नोटबंदी का ये फैसला देगा फायदा

राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के दो प्रमुख शहरों गाजियाबाद और नोएडा के एटीएम की पड़ताल में यह पता चला कि यहां के 20 एटीएम में से केवल 4 एटीएम चालू हालत में हैं। गाजियाबाद के सबसे प्रमुख सेंटर राज नगर में एकसाथ तीन बैंक और एटीएम हैं। कोटक महिंद्रा, आईडीबीआई और इंडसइंड बैंक के, पर तीनों में कैश की किल्लत साफ देखी जा रही है। एटीएम के बाहर नो कैश का बोर्ड लगा हुआ मिलता है। पब्लिक का कहना है कि हालात में सुधार नहीं हुआ है। एक शख्स अपनी बेटी के साथ काफी दूर से आए थे, यह सोच कर कि यहां तीन एटीएम हैं, कहीं न कहीं कैश मिल जाएगा, पर निराशा हाथ लगी।

इसे भी पढ़िए :  अनुपम खेर बोले, यदि नोट बंदी से लोग दुखी होंगे, तो उनके पास 2019 में मोदी बदलने का मौका

गाजियाबाद के पटेल नगर चौक में एक साथ चार एटीएम हैं-एक्सिस, एचडीएफसी, इंडिकैश और पीएनबी पर चारों एटीएम में कैश नही थे। एक्सिस और पंजाब नेशनल बैंक का शटर डाउन था। गॉर्ड का कहना है कि जब से नोटबंदी हुई है, इसमें केवल दो बार कैश डाला गया है। पटेल नगर के ही बैंक आफ बड़ौदा एटीएम पर कैश निकालने आए एक व्यक्ति ने कहा कि गाजियाबाद के 90 पर्सेन्ट एटीएम नही चल रहे।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के ‘मन की बात’: आज इन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं पीएम

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse