शर्मनाक! सगे भाई और गांव के युवक ने किया 13 साल की मासूम से रेप

0
महाराष्ट्र सरकार
प्रतिकात्मक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से उसके सगे भाई ने ही बलात्कार किया। मासूम लड़की से न सिर्फ उसके सगे भाई बल्कि गांव के अन्य युवक ने भी बलात्कार किया। दोनों आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। यह दुष्कर्म का मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है।

लड़की ने बताया की उसके सगे भाई और गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। रेणुका इलाके की इस लड़की की उर्म 13 साल है। जबकि दोनों आरोपी 15-16 साल के हैं। बलात्कार की यह वारदात अलग अलग समय में की गई है। लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीरवार को दोनों आरोपियों का ददाहू अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और उसके साथ ही लड़की का बयान अदालत में दर्ज किए गया हैं।

इसे भी पढ़िए :  सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी दूसरी दिशा में जा रही है

एएसपी विनोद धीमान ने इस मामले पर कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार लड़की दो-तीन दिन पहले रात को ददाहू बाजार में अकेली देखी गई। गश्त पर तैनात पुलिस ने लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा। चाइल्ड हेल्प लाइन ने नाहन में नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। लड़की से पूछताछ के बाद जिला एसपी के पास इसकी शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद एसपी ने यह मामला रेणुका थाने को सौंप दिया।

इसे भी पढ़िए :  81 साल की महिला को रेप के बाद जिंदा जलाया

लड़की के मुताबिक उसके सगे भाई ने एक साल पहले जबकि गांव के लड़के ने डेढ़ माह पहले उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने सच्चाई सामने आते ही केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में हर कोई सकते में हैं।

इसे भी पढ़िए :  यौन शोषण के आरोप में 'आप' नेता संजय सिंह का पीए गिरफ्तार