पश्चिम बंगाल: रेलगाड़ी से कुचलकर तीन हाथियों की मौत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में दक्षिण पूर्व रेलवे के बांकुड़ा हावड़ा सेक्शन पर रेलगाड़ी से कुचलकर शुक्रवार रात तीन हाथियों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : बुजुर्गों ने खोली पत्थरबाजों की पोल, कहा समझाने पर पीटते हैं पत्थरबाज

पंचेट के संभागीय वन अधिकारी अयान घोष ने बताया कि रात साढ़े सात बजे के करीब हाथी के दो बच्चे और उनकी मां की खड़गपुर अदरा यात्री रेलगाड़ी से कटकर मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  ममता की अमित शाह को खुली चुनौती, कहा-'बंगाल को टारगेट किया तो नहीं छोड़ेंगे दिल्ली'

डीएफओ ने बताया कि रेलगाड़ी चली गई, लेकिन हाथियों का क्षत विक्षत शव पटरियों पर पड़ा रहा, जिससे इस सेक्शन पर दो घंटे से ज्यादा समय तक रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही।

इसे भी पढ़िए :  इस साल भी राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दुर्गा पूजा करने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे