एक साथ 30 हिरणों की मौत, वजह जान कर हैरान हो जाएंगे आप

0
तस्वीर एनबीटी से साभार

हैदराबाद : तेलंगाना के महबूब नगर जिले में घास खाने के बाद 30 हिरणों की मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि घास में कीटनाशक थे। मक्के के खेत के आसपास ज्यादा घास चरना हिरणों की मौत का कारण माना जा रहा है। एक्सपर्ट इसे इंसान के लिए भी खतरे की घंटी बता रहे हैं। यह बताता है कि हम जो अनाज और सब्जी खाते हैं, वह कितनी जहरीली हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  83 फीसदी नंबर लाने वाले बिहार के इस टॉपर की बातें आपको लोट-पोट कर देंगी, जरूर देखें ये वीडियो

इलाके में इतने हिरणों के एक साथ मरने की पहली घटना है। घटना शुक्रवार रात की है लेकिन गांववालों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह लगी। गांववालों ने इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी। अधिकारियों का मानना है कि मक्के के खेत की घास में कीटनाशक की मात्रा ज्यादा होगी जिसे ज्यादा चर लेने की वजह से हिरणों की मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि हम यह भी जांच कर रहे हैं कि गांव वालों ने अपने खेतों को जानवरों से बचाने के लिए कहीं जहर तो नहीं मिला दिया।

इसे भी पढ़िए :  सड़क चलती लड़की से कहा- पैसे लो और सेक्स करो

स्थानीय किसानों ने बताया काला हिरणों के झुंड कृष्णा नदी में बारिश के कारण बनी बाढ़ की स्थिति के कारण मैदानी भागों में आ जाते हैं। ब्लैक बक वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन ऐक्ट के अंतर्गत शिड्यूल वन का जानवर है। महबूबनगर वन अधिकारी गंगा रेड्डी ने बताया, ‘सभी मृत हिरणों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। हिरणों के मरने का असल कारण रविवार को रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा।’

इसे भी पढ़िए :  चुनावी फायदे के लिए गुजरात और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं को दोहरा सकती है भाजपा: आजम खान