12 साल में इस महिला का हुआ तीन बार तलाक, चौथे का सता रहा डर

0
तलाक
प्रतिकात्मक इमेज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक का मुद्दा उठाए जाने के बाद से देश भर में नई बहस शुरू हो गई है, लेकिन फिर भी मुस्लिम महिलाओं को उनके पति की ओर से तलाक देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

 

ताजा मामला सामने आया है बरेली का….. जहां एक 35 वर्ष की तारा खान को डर सता रहा है कि उसका पति उसे तलाक ना दे दे। पिछले 12 सालों में इस महिला का तीन बार तलाक हो चुका है और यह उसकी चौथी शादी है। तारा ने बताया कि ‘बीते 12 साल मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे। अगर ऐसा फिर होता है तो मेरे लिए कोई जगह नहीं बचेगी।’

इसे भी पढ़िए :  दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर बोला हमला

 

तारा पढ़ी-लिखी नहीं हैं, उनकी पहली शादी बरेली के जाहिद खान नाम के शख्स से हुई थी। शादी के 7 साल गुजर जाने पर उनकी कोई संतान नहीं हुई, जिसकी वजह से उनके शौहर ने दूसरी शादी कर ली और उन्हें तलाक दे दिया।

इसे भी पढ़िए :  राहुल के बाद अब आप नेता मंदसौर जाने की तैयारी में, पढ़िए पुलिस ने क्या कहा

 

तारा ने बताया कि शौहर से तलाक के बाद वह अपने रिश्तेदारों के घर में रहने लगीं। इसके बाद उनकी रिश्तेदार ने पप्पू खान नाम के शख्स के साथ उनका निकाह करा दिया। तारा ने बताया कि कैसे दूसरे शौहर ने भी उन्हें अपनी जिंदगी से बेदखल कर दिया। वह कहती हैं, ‘पप्पू मेरे साथ मारपीट किया करता था। एक दिन मैंने जब विरोध किया तो उसने अपशब्द कहे और मुझे छोड़ दिया। मेरी दूसरी शादी तीन साल में खत्म हो गई।’

इसे भी पढ़िए :  कानपुर के पास एक और बड़ा ट्रेन हादसा: पटरी से उतरे 15 डिब्बे, अफरा-तफरी के बीच राहत बचाव कार्य जारी

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse