फ्लैट से मिला अभिनेत्री का शव, माथे पर चोट के निशान

0
कृतिका चौधरी

मुंबई के अंधेरी स्थित एक फ्लैट से सोमवार (12 जून) को 30 वर्षीय अभिनेत्री कृतिका चौधरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मुंबई पुलिस को आशंका है कि चौधरी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सोमवार को दोपहर 3.45 बजे चौधरी के पड़ोसियों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत की। मौके पर जब पुलिस पुहंची तो उसे फ्लैट के अंदर मृत कृतिका चौधरी मिलीं। कृतिका चौधरी अंधेरी वेस्ट के चार बंगला की भैरवनाथ सोसाइटी में रहती थीं।

इसे भी पढ़िए :  वंदे मातरम ना गाने पर अड़ी कांग्रेस, कहा- चाहे जो हो जाए नहीं गाएंगे

पुलिस को कृतिका चौधरी के फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति देखकर लगता है कि वो तीन-चार से ऐसे ही पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार कृतिका चौधरी का शव सड़ने लगा था। पहले पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था लेकिन बाद में जांच के उपरांत पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़िए :  सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रणव धनावड़े को पुलिस ने जमकर पीटा, पढ़ें पूरा मामला