आतंकी अफजल गुरू विवाद मामले में जेएनयू अपील पैनल ने भी 21 छात्रों दोषी ठहराया

0

 

दिल्ली

जेएनयू परिसर में नौ फरवरी को अफजल गुरू पर हुए विवादास्पद कार्यक्रम के मामले में दंडित 21 छात्रों की अपील पर सुनवाई कर रहे प्राधिकार ने उन सभी को अनुशासनहीनता का दोषी पाया है। हालांकि कुछ पर लगाया गया जुर्माना कम कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  तो क्या नोटबंदी की वजह से भड़का मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन

एक सूत्र ने कहा, ‘‘पैनल ने 21 छात्रों को दोषी पाया जिन्हें नौ फरवरी के कार्यक्रम के मामले में दंडित किया गया। सजा अभी भी कायम है लेकिन कुछ छात्रों पर लगाये गए जुर्माने को घटा दिया गया है। फैसले के बारे में ताजा पत्र छात्रों को जारी किया गया है।’’ बहरहाल, अभी यह साफ नहीं है कि जुर्माना घटाने से किसे फायदा पहुंचा है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली फिर हुई शर्मसार, JNU की छात्रा के साथ गैंगरेप

उच्च स्तरीय जांच कमेटी की सिफारिशों के आलोक में और इसके बाद अपीली प्राधिकार की सहायता के लिए गठित पैनल की सिफारिश पर विश्वविद्यालय ने कल सूचित किया कि कुलपति इस निष्कर्ष पर पहुंचे और छात्रों द्वारा की गयी अपील पर अंतिम फैसला लिया।

इसे भी पढ़िए :  बसपा की बनी सरकार तो रामदेव बाबा की जमीन की करेंगे जांच: मायावती