उत्तर प्रदेश में पहले शिक्षिका का अपहरण, फिर सामूहिक दुष्कर्म

0

दिल्ली:
बुलंदशहर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के कुछ दिन बाद ही एक शिक्षिका को आज दिनदहाड़े कथित तौर पर अगवा कर लिया गया और दिल्ली-लखनउ राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को जोड़ने वाले राजकीय राजमार्ग से सटे एक खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक ! गैंगरेप पीड़िता से पुलिस ने पूछा, 'किस शख्स ने दिया तुम्हें सबसे ज्यादा मज़ा ?'

पुलिस ने बताया कि तीन बदमाशों ने लड़की को बलपूर्वक एक कार में बिठा लिया और गन्ने के एक खेत में ले गये जहां यह घटना हुई और उसकी वीडियोग्राफी भी की गयी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: बीजेपी से 80 कार्यकर्ता बर्खास्त, हो सकती है और बड़ी कार्यवाई

उन्होंने साथ ही बताया कि सीबी गंज थाना अंतर्गत खडुआ रोड के पास अपराधी पीड़िता को खेत में छोड़कर भाग गये।

घटना की सूचना मिलने पर आईजी, डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी और एसपी :अपराध: के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों का दल घटनास्थल रवाना हो गया और तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जो फरार हैं।

इसे भी पढ़िए :  झारखंड : बोरे से 14 भ्रूण बरामद, ज्यादातर भ्रूण मादा के

पुलिस ने बताया कि सीबी गंज थाने के इंस्पेक्टर राजेश सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।