सीएम अखिलेश ने गायत्री प्रजापति के साथ राजकिशोर को भी किया बर्खास्त
विधानसभा चुनावों में जाने से पहले सीएम अखिलेश यादव पार्टी की क्षवि सुधारने की दिशा में सबसे बड़ी पहल की है। अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए पंचायती राज्मंत्री राजकिशोर सिंह और कोयला और खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को को बर्खास्त कर दिया है। पार्टी की छवि को सुधारने में लगे मुख्यमंत्री सोमवार अंतत स्वीकार कर लिया कि उनकें पंचायती राज्मंत्री राजकिशोर सिंह भ्रष्टाचार में लिप्त थें।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को काफी समय से राजकिशोर के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। सरकार के कई मंत्री ही राजकिशोर की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिल चुकें थें। राजकिशोर सिंह को जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते बर्खास्त किया गया है। दोनो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल को चिट्ठी भेज दी है।
वीडियो में देखिए गोरखपुर की पूरी रिपोर्ट एम.एल.सी. चुनावों के दौरान जे पी यादव के हित में बोलते हुए सपा मंत्री राज किशोर सिंह
देखिए विडियो–