सीएम अख‌िलेश ने मुलायम के करीबी मंत्रियों को किया बर्खास्त, गायत्री और राजकिशोर पर गिरी गाज

0
सीएम अख‌िलेश
NEW DELHI, INDIA - DECEMBER 4: (Editor's Note: This is an exclusive shoot of Hindustan Times) Uttar Pradesh Chief Minister and Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav speaks during a session on the day 1 of Hindustan Times Leadership Summit on December 4, 2015 in New Delhi, India. (Photo by Gurinder Osan/Hindustan Times via Getty Images)
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सीएम अख‌िलेश यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुऐ कोयला और खनन मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि को बर्खास्त कर द‌िया है। उन्होंने प्रजापत‌ि की बर्खास्तगी के ल‌िए राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेजा है। गायत्री प्रजापत‌ि मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। प्रजापत‌ि पर अवैध खनन, जमीन पर कब्जा, आय से अधिक संपत्त‌ि सह‌ित कई संगीन आरोप हैं। जिसके चलते अखिलेश ने प्रजापति के बर्खास्त कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  समाजवाद कभी रहा नहीं, मुगलकाल में बेटे ने की बाप की हत्या: मनोज सिन्हा

gp-oy
हाईकोर्ट ने अवैध खनन के ख‌िलाफ सीबीआई जांच के आदेश द‌िए हैं ज‌िसके बाद गायत्री प्रजापत‌ि सीबीआई की रडार पर आ गए थे। कभी गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले गायत्री प्रजापत‌ि के पास कई सौ करोड़ रुपये की संपत्त‌ि है। इस बात का खुलासा उनके चुनावी हलफनामे से हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  सपा में घमासान, टिकट बंटवारे से नाराज अखिलेश ने सरकार से बाहर किए दो मंत्री

प्रजापत‌ि अख‌िलेश सरकार को कई बार शर्मसार कर चुके हैं । सन 2012 में गायत्री प्रसाद प्रजापति पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप लगा था। प्रजापत‌ि पर लखनऊ में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने और प्लाट बेचने का आरोप लगा था। गायत्री प्रजापत‌ि के बेटे अनुराग प्रजापत‌ि पर सरकारी जमीन कब्जाने और  महिला का अपहरण करने सहित कई अपराधिक मामले हैं। अमेठी में एक बेसहारा महिला ने भी गायत्री प्रजापत‌ि पर अपनी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़िए :  जाने- जेल में कैसे कटी गायत्री प्रजापति की पहली रात

अगले स्लाइड में पढ़िए गायत्री के अलावा राजकिशोर पर क्यों और कैसे गिरी बर्खास्तगी की गाज ?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse