योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- ‘बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता’

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का किसानों की कर्जमाफी का वादा तथ्यहीन निकला। उन्होंने कहा, ‘बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता।’ राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश ने योगी सरकार पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक कोई नया काम नहीं कर पाई। अखिलेश ने आरोप लगाया कि उनके ही कार्यो को योगी सरकार दुबारा लॉन्च कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर

Click here to read more>>
Source: INDIA TV