बीजेपी मेयर की फिसली जबान, कहा- अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे, पर उनकी यादें हैं

0
अलीगढ़
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी और पूरा देश जहां रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस मना रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की मेयर ने उन्हें भरी सभा में श्रद्धांजली अर्पित कर के उन्हें स्वर्गवासी बना दिया। अलीगढ़ के एक स्कूल के कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर संबोधित करते हुए बीजेपी महापौर शकुंतला भारती की ज़बान फिसल गई और उन्होने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच में नहीं रहे। इसके चलते भाजपा के लिए शर्मिंदा कर देने वाली स्थिति खड़ी हो गई।

इसे भी पढ़िए :  रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे को विश्व‌स्तरीय बनाने के लिए मांगी मदद

 

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारती ने एक स्‍कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ”भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनकी यादें हैं।” उनके इस बयान ने वहां मौजूद लोगों को सकते में डाल दिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा और अन्‍य पार्टियों के नेताओं ने भारती के बयान की आलोचना की। पूर्व अलीगढ़ जिला पंचायत सदस्‍य और बसपा नेता नरेंद्र पचौरी ने कहा कि इस तरह के बयान स्‍वीकार्य नहीं हैं। उन्‍होंने तो भारती को भविष्‍य में भाषण ना देने की सलाह भी दे डाली।

इसे भी पढ़िए :  कल से पुराने नोट नही बदले जाएगें, केवल बैंक में खातों में ही जमा होगें

अगले पेज पर सुनें बीजेपी मेयर का संबोधन

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse