बीजेपी मेयर की फिसली जबान, कहा- अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे, पर उनकी यादें हैं

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बयान पर विवाद होने के बाद भारती ने हालांकि सफाई दी लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। उन्‍होंने कहा कि वह मालवीय के बारे में बोल रहीं थी ना कि वाजपेयी के बारे में। टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार, जब अलीगढ़ मेयर को उनके भाषण का वीडियो दिखाया गया तो उन्‍होंने कहा, ”मुझे नहीं पता ऐसे कैसे हुआ। यदि मैंने गलती की है तो मुझे इस पर खेद है। वाजपेयी जी का मैं काफी सम्‍मान करती हूं और उनके लंबे व स्‍वस्‍थ जीवन की प्रार्थना करती हूं।” उन्‍होंने साथ ही कहा कि वह अपने बयान के चलते दुखी महसूस कर रही हैं। भारती ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को चोट पहुंची है तो वह बिना शर्त माफी मांगती हैं।

इसे भी पढ़िए :  आचार संहिता के उल्लंघन का मामला, चुनाव आयोग ने दिया केजरीवाल के खिलाफ FIR का आदेश

 

अलीगढ़ मेयर और भाजपा नेता शकुंतला भारती इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुकी हैं। इसी साल जुलाई में उन पर साम्‍प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगा था। इससे पहले फरवरी में उन्‍होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीफ परोसे जाने का आरोप लगाया था। हालांकि यूनिवर्सिटी की ओर से इसका खंडन किया गया था। जून में भारती ने आरोप लगाया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने गाय की हत्‍या की और छोटे से मंदिर को नष्‍ट कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  नौसेना के गोताखोरों ने महाड़ पुल हादसे की शिकार दूसरी बस का मलबा खोजा

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse