मुलायम कुनबे में घमासान के पीछे इस शख्स का हाथ! जानिए अंदर की बात

0
2 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

अखिलेश ने नेताजी के कहने पर किए फेरबदल

मंगलवार को गायत्री प्रजापति ने नेताजी से मिलकर उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि अमर सिंह और दीपक सिंघल का दावा बेबुनियाद है। प्रजापति मुलायम सिंह को अपनी बेगुनाही के बारे में आश्वस्त करने में कामयाब रहे। इसके बाद मुलायम सिंह ने दीपक सिंघल को मुख्य सचिव के पद से हटाने को कहा। बताया जा रहा है कि अखि‍लेश सिंघल से पहले से ही नाराज चल रहे थे, इसलिए उन्होंने सिंघल को तत्काल मुख्य सचिव के पद से हटा दिया और अपने पसंदीदा अफसर राहुल भटनागर को राज्य का नया मुख्य सचिव बना दिया।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम ने मानी हार, बोले- अब सबकुछ अखिलेश के पास, मेरे पास तो गिनती के विधायक हैं

अखिलेश ने नहीं सुनी नेताजी की बात

मुख्य सचिव के पद से हटाए जाने से हैरान सिंघल मुलायम सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के बारे में उनकी कोई राय नहीं थी और वो केवल अमर सिंह को सुन रहे थे। अमर सिंह ने भी सिंघल को बहाल किए जाने की अपील नेताजी से की। इस पर मुलायम ने अखिलेश से कहा कि वो दोनों मंत्रियों और दीपक सिंघल को फिर से बहाल करें। लेकिन अखिलेश ने इस बार पिता की बात नहीं मानी। उन्होंने मुलायम को समझाया कि चुनावी मौसम में उनके इस कदम से गलत संदेश जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव 9 अगस्त से शुरू करेंगे 'जनादेश अपमान यात्रा'

अगले पेज पर पढ़ें अखिलेश ने मौका मिलते ही किसपर साधा निशाना

2 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse