मुलायम कुनबे में घमासान के पीछे इस शख्स का हाथ! जानिए अंदर की बात

0
3 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

मौका मिलते ही साधा निशाना

मुलायम ने अखिलेश को मनाने की जिम्मेदारी रामगोपाल को सौंपी लेकिन सीएम टस से मस नहीं हुए। इससे नाराज मुलायम ने अखिलेश से प्रदेश अध्यक्ष का पद छीनकर शिवपाल को सौंप दिया. सीएम ने पलटवार करते हुए शिवपाल से सारे अहम विभाग छीन लिए. इस तरह यूपी के सियासत में बीते 72 घंटे से मचे घमासान के पीछे अमर सिंह का हाथ बताया जा रहा है. हालांकि अमर सिंह इससे इनकार कर रहे हैं कि अखिलेश ने ‘बाहरी’ के तौर पर उनकी ओर ही इशारा किया था.

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद वैष्णो देवी में हाई अलर्ट, देखें वीडियो

अमर की वापसी के खिलाफ थे अखिलेश

वैसे भी अखिलेश समाजवादी पार्टी में अमर सिंह की वापसी को लेकर खुश नहीं थे. सियासत के जादूगर कहे जाने वाले अमर सिंह की सपा में वापसी तो हो गई, उनके मनचाहे काम नहीं हो पा रहे थे. अपनी इमेज को लेकर संजीदा अखिलेश ने अमर सिंह को कभी हावी नहीं होने दिया. इसका दर्द कभी कभी राज्यसभा पद से इस्तीफे की धमकी तो कभी पार्टी छोड़ने की चेतावनी के रूप में बार-बार दिख रहा था।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में सपा की बनेगी सरकार, अखिलेश बनेंगे सीएम और मंत्री बनेंगे शिवपाल- मुलायम

वैसे तो अमर सिंह मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे हैं लेकिन शिवपाल से करीबी की वजह से छह साल बाद पार्टी में उनकी वापसी का रास्ता साफ हुआ था और राज्यसभा भी भेजे गए. अखिलेश की तरह रामगोपाल भी अमर सिंह की वापसी के खिलाफ थे. इसलिए इस मामले में गुरूवार को पहली बार मीडिया के सामने आए रामगोपाल के निशाने पर अमर सिंह ही रहे.

इसे भी पढ़िए :  कांवड़ियों की गुंडागर्दी, CJM और सिपाही को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, हालत गंभीर
3 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse