समाजवादी पार्टी के सियासी घमासान पर जमकर बोले अमर सिंह, कहा….

0
अमर सिंह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी में चल रहे सियासी घमासान पर आखिरकार अमर सिंह ने चुप्पी तोड़। अमर सिंह ने कहा कि हर बार आरोप मुझपर ही लगाया जाता है उन्होंने राम गोपाल यादव पर भी संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उनको अपनी बेटियों की सुरक्षा का डर सता रहा है।

इसे भी पढ़िए :  हीरो मोटर के शोरूम में लगी भयंकर आग, 500 बाइक जलकर खाक

उन्होंने कहा कि जब शिवपाल को हटाकर अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तब भी इसके लिए मुझे ही जिम्मेदार ठहराया गया था। लेकिन शिवपाल ने इसके उलट बिना मुझ पर कोई आरोप लगाए पार्टी मुख्यालय में नए यूपी अध्यक्ष का स्वागत किया था।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के मंत्रियों ने पॉकेट मनी में उड़ाए करोड़ों रुपए

अमर सिंह ने साफ किया कि आशु मलिक से उनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को औरंगजेब कहने वाले वक्तव्य से भी उनका कोई सरोकार नहीं। इतना ही नहीं अमर सिंह ने रामगोपाल यादव पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी दो बेटियां हैं और अब रामगोपाल यादव के धमकी भरे बयान के बाद मुझे चिंता होने लगी है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे कुछ हो जाता है तो इसके लिए रामगोपाल यादव जिम्मेदार होंगे।

इसे भी पढ़िए :  रामेश्वरम में बन रहा अब्दुल कलाम का भव्य स्मारक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse