जयललिता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अमित शाह और अरुण जेटली

0
जयललिता

बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह और वित्‍त मंत्री अरुण जेटली राज्‍य की मुख्‍यमंत्री जयललिता के स्‍वास्‍थ्‍य का हाल-चाल लेने के लिए आज (बुधवार) चेन्‍नई के अपोलो अस्‍पताल पहुंचे। जयललिता यहां पिछले 20 दिनों से भर्ती हैं। डॉक्‍टरों के मुताबिक उनके फेफड़ों के संक्रमण का यहां इलाज हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अब हवाई जहाज से पहले यात्री करेंगे एयर ट्रेन का सफर, IGI एयरपोर्ट पर दौड़ेगी देश की पहली एयर ट्रेन

अमित शाह और अरुण जेटली अस्‍पताल में 20 मिनट रहे और उसके बाद रिपोर्टरों से बिना कुछ कहे चले गए। लेकिन बाद में ट्वीट कर कहा कि मुख्‍यमंत्री के स्‍वास्‍थ्‍य का हाल-चाल लेने अस्‍पताल गए थे  और उनके ”जल्‍दी स्‍वस्‍थ” होने की कामना की।

यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब मुख्‍य विपक्षी डीएमके के मुखिया एम करुणानिधि ने आज सवालिया लहजे में पूछा, ”अस्‍पताल में जयललिता से नेताओं को मिलने का अवसर आखिर क्‍यों नहीं दिया जा रहा है?”

इसे भी पढ़िए :  इन वजहों से 30 साल तक सत्ता में रहना चाहते हैं पीएम मोदी!

पिछले हफ्ते अस्‍पताल पहुंचने वाले कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू, डीएमके नेता एमके स्‍टालिन और पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने भी अस्‍पताल का दौरा किया। डॉक्‍टरों ने मुख्‍यमंत्री के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में उन्‍हें जानकारी दी लेकिन जयललिता से उनकी मुलाकात नहीं हुई। अमित शाह और अरुण जेटली की भी उनसे मुलाकात के बारे में अभी स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड चुनाव में 'पीके' को लाने पर बीजेपी का तंज- कांग्रेस को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं