अमित शाह को रावण, राहुल गांधी को राम बना डाला

0
अमित शाह

प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग करने और उन्हें दुर्गा का अवतार बताने वाले कांग्रेसी नेताओं हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे ने अब एक और विवादित पोस्टर जारी कर राजनैतिक हलचल पैदा कर दी है।

दशहरे के ठीक पहले सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस पोस्टर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रावण के रूप में जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राम के रूप में उनका वध करते हुए दिखाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर बदलते RBI के नियम: दुष्यंत चौटाला ने ली चुटकी, RBI को बताया Reverse Bank of India

पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इससे बीजेपी नेताओं में जबरदस्त आक्रोश है। हसीब और श्रीश को उनके विवादित पोस्टरों और होर्डिंग्स के कारण पार्टी में अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी करना पड़ा है।

इसे भी पढ़िए :  सुखबीर सिंह बादल की पहली विदेश उड़ान पर विपक्ष नाराज़, कहा 'वापस मत आना'

दोनों लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रियंका को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग उठा चुके हैं। अब यूपी में विधान सभा चुनावों के पहले दोनों ने फिर पोस्टर वार शुरू कर दिया है। इससे पहले उन्होंने प्रियंका गांधी को दुर्गा और इंदिरा का अवतार बताते हुए भी पोस्टर जारी किया था।

इसे भी पढ़िए :  'पीएम नरेंद्र मोदी जिस दिन खबर में नहीं रहते, ठीक से सो नहीं पाते'- राहुल गांधी