‘एएमयू को नहीं मिल सकता अल्पसंख्यक दर्जा’

0

अलीगढ़ : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अल्पसंख्यक दर्जे पर पहली बार बेबाक राय दी। कहा कि संस्थान केंद्र के अधीन है। केंद्र सरकार पूरा खर्च उठाती है, इसलिए अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा नहीं दिया जा सकता। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें चेहरा बनाए जाने की अटकलों पर कहा कि पार्टी के पास कई अच्छे चेहरे हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर फैसला पार्टी ही करेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह न मिल पाने से सोशल मीडिया पर बेटे अपने सांसद पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया की नाराजगी के मुददे पर कल्याण सिंह ने कहा कि न तो मैं नाराज हूं, न राजू भैया। मंत्रिमंडल विस्तार सही है। राजू भैया को पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। मथुरा कांड पर राज्यपाल ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के नेता भाजपा या आरएसएस पर संरक्षण के आरोप लगा रहे हैं, वे गलत हैं। मामले में मंत्री का नाम चर्चा में है। न्यायिक जांच चल रही है, सब साफ हो जाएगा। कल्याण सिंह ने कहा कि जब से राजस्थान के राज्यपाल का कार्यभार संभाला है, वहां उच्च शिक्षा की सूरत बदल गई है। नकल पर रोक लगा दी है। 1990 से रुकी हुईं 32 लाख डिग्री बांटी गई हैं। शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक कर दी है। परीक्षा देने के लिए कक्षा में 75 फीसद हाजिरी जरूरी है। राजस्थान अकेला राज्य हैं, जहां गाउन को खत्म कर दिया गया है। प्रत्येक यूनिवर्सिटी को एक गांव गोद लेने का निर्देश हैं, जिसे स्मार्ट विलेज बनाना है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई में सुबह हुआ बड़ा हादसा, टावर में आग लगने से 2 की मौत