यूपी: एक बार फिर लीक हुआ UPSSSC का पेपर

0

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। परीक्षा से पहले ही राजधानी व आगरा में वाट्सएप पर पेपर लीक कर दिया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थीयों को उन के मोबाईल पर वाट्स एप पर आंसर शीट भेजी गई। पिछले एक महीने में दूसरी बार UPSSSC परीक्षा पेपर लीक के कारण विवादों में आया है।

इसे भी पढ़िए :  राज बब्बर की महंगी एसयूवी देखकर भड़के गुलाम नबी, कहा 'गाड़ी बदल लो'

दरअसल यह सारा मामला तब सामने आया जब इस घटना की सूचना सुरभि अकादमी की प्रिंसिपल रंजना गंगवार द्वारा केशव नगर, सीतापुर रोड़ स्थित मदियोंन पुलिस स्टेशन में दी गई। परीक्षार्थी दयानंद प्रजापति प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी के साथ पकड़ा गया।

इसे भी पढ़िए :  आखिर ऐसा क्या हुआ कि बिलख-बिलख कर रोने लगे एनडी तिवारी?

फिलहाल परीक्षार्थी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है और इस पर पुलिस ने बताया कि इस संबंधित जांच लगी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  रिश्वत के आरोप में फंसे पूर्व डीजी ने बेटे के साथ गले लगाई मौत, ज़िम्मेदार कौन?