दूल्हे की हकीकत जानकर भड़की दुल्हन, वापस लौटाई बारात

0
दूल्हे

शराब के नशे में बारात लेकर आये दूल्हे और बारात को दुल्हन ने बैरंग लौटा दिया। उलटा बारातियों और दूल्हे को पुलिस चौकी जाना पड़ा। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे। पुलिस दोनों पक्षों के समझा रही है। दिल्ली में टैक्सी चलाने वाले रिवेन्द्र की शादी दून के डालनवाला निवासी युवती से तय हुई। शुक्रवार को बारात आई तो खूब धूम-धड़के के साथ स्वागत हुआ। मगर कुछ ही देर बाद दूल्हा शराब के नशे में झूमने लगा। शादी के मंच पर दूल्हे ने सिगरेट पीनी शुरू की तो ससुराली हैरान रह गए। रात को मामला सुलझाया गया तो सात फेरे हुए।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता के बेटे की करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

मगर सुबह बारात की विदाई से पहले दूल्हा फिर नशे में धुत हो गया। नशे में झूमने और बेवजह गाली-गलौज करने पर दूल्हन से दूल्हे रिवेन्द्र से हाथ छुड़वाकर शादी से साफ इनकार कर दिया। इससे बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन के बाद परिजनों ने भी शादी से हाथ खींचते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

इसे भी पढ़िए :  हिरोइन के साथ पकड़ा गया धुरंधर पहलवान, NCB ने बरामद की लाखों की हिरोइन

झगड़े की नौबत आने पर दोनों पक्ष पुलिस चौकी आराघर पहुंचे। दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि उनको शादी में हुआ खर्चा दिया जाए। पुलिस देर रात तक दोनों पक्षों के समझाने का प्रयास करती रही। इस मामले में दुल्हन पक्ष के लोगों की तरफ से शादी में हुए खर्चे की मांग की जा ही है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। दूल्हे का मेडिकल कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  तस्करी का नया अंदाज, पपीते में से निकला 78 लाख रूपए का सोना