माकपा कार्यकर्ता हत्या: RSS के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

0
केरल
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केरल के कन्नूर जिले में 10 अक्तूबर को माकपा की एक स्थानीय समिति के सदस्य की हत्या के संबंध में गुरुवार(13 अक्टूबर) को आरएसएस के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  शहाबुद्दीन फिर जेल जा सकता है, लेकिन मजबूर हैं नीतीश

एक दुकान में काम करने वाले मोहनन (40) की छह सदस्यीय एक गिरोह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वह माकपा की पदुविलाई स्थानीय समिति के सदस्य था।

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा चुनाव 2017 : यूपी- उत्तराखंड में छाया केसरिया रंग

पुलिस ने कहा कि रूपेश (23) और राहुल (22) को कन्नूर के आरएसएस कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये हैं।

इसे भी पढ़िए :  ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर जमींदोज हो गयी यह 11 मंजिला इमारत, देखें वीडियो