केरल में बिक रहे हैं प्लास्टिक से बने चीनी अंडे! देखें वीडियो

0
चीनी अंडे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अभी तक तो आपने बाज़ारों में चीन में बने मोबाइल, खिलौने, इलेक्ट्रोनिक सामान और सजावट का सामान बिकते देखा होगा। लेकिन आजकल बाज़ारों में चीनी अंडे भी बिकने लगे हैं। मनोरमा न्यूज़ के अनुसार केरल के इदुकी जिले में प्लास्टिक के बने आर्टिफ़िश्यल अंडे बरामद हुए हैं। वहां के स्थानीय नागरिकों ने तमिलनाडु की सीमा से सटे इदुकी में एक सुपरमार्केट से भी ऐसे ही अंडे बरामद करने का दावा किया है।

इसे भी पढ़िए :  वन चाइना पॉलिसी को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप, 'चीन मुझपर हुक्म नहीं चला सकता'

वहां के लोगों ने अंडों को सबके सामने तोड़कर उनके खोल जलाया। उनका दावा था कि अंडों का खोल प्लास्टिक की तरह जल रहा था। ग्राहकों का कहना है कि इन आर्टिफ़िश्यल अंडों का स्वाद खाने में प्राक्रतिक अंडों से बिलकुल अलग है।रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बुधवार (12 अक्टूबर) को कहा कि इस मामले की जांच करायी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: अलगाववादियों के फरमान को अनसुना कर स्कूल लौट रहे हैं बच्चे

मीडिया से बात करते हुए शैलजा ने कहा, “मैं सेफ्टी कमिश्नर से मीडिया रिपोर्ट को गंभीरता से लेने के लिए कहूंगी। बेहतर होगा कि कोई कथित आर्टिफ़िश्यल अंडों का सैंपल उपलब्ध करा दे ताकि लैब टेस्ट जल्दी से किया जा सके।” इदुकी की जिला मेडिकल अफसर रेखा ने मीडिया से कहा कि वो भी मामले की जांच करवाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कृत्रिम अंडों का रंग भूरा होता है और इन अंडों को फोड़कर छोड़ देने पर उस पर कीड़े-मकोड़े नहीं लगते। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन अंडों को कच्चा या पकाकर खुले में छोड़ देने पर ये खराब नहीं होते। हालांकि इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी नहीं सुधरे हालात, अब पुलिस चौकी से राइफल लेकर भागे आतंकी

अगले पेज पर देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse