आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बटाला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पंजाब के लिए कार्य करने के लिए में पीएम मोदी के पैर भी पड़ जाउगा अगर फिर भी वह नहीं माने तो छीनकर लेंगे।
इससे पूर्व केजरीवाल के कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्ते पर कांग्रेसी सुबह से ही खड़े थे। जैसे ही केजरीवाल का काफिला वहां से गुजरा कांग्रेसियों ने केजरीवाल गो बैक के नारे लगाए। कांग्रेसियों ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में आकर यहां का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी को आम आशिक पार्टी करार दिया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने केजरीवाल के काफिला आराम से गुजरे इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया।
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस व अकाली-बीजेपी आपस में मिले हुए हैं। इन दलों के एजेंडे में पंजाब का विकास नहीं है, बल्कि लोगों को बेवकूफ बनाकर यहां राज करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता बनाए रखते हुए चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आने पर हर गांव में क्लीनिक खुलेगा, जिसमें मुफ्त इलाज दिया जाए। उन्होंने पांच साल तक कोई टैक्स नही बढ़ाने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि अभी जो टैक्स का बोझ है उसे धीरे-धीरे कम किया जाए। ड्रग तस्करी मामले पर उन्होंने कहा कि मजीठिया कैप्टन का भतीजे हैं। कैप्टन मजीठिया को अंदर नहीं कर सकते। मजीठिया को अंदर करने की शक्ति केवल आम आदमी पार्टी में है।