पंजाब-गोवा में ‘आप’ की खुफिया पंथि, पार्टी के लिए ऐसे जासूसी कर रहे 15000 लोग

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

लेकिन आम आदमी पार्टी का मानना है कि इन्हीं 48 घंटों में जब सभी राजनीतिक दल प्रचार बंद कर देते हैं तो कुछ दल चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए वोटरों को शराब और पैसे जैसी चीजें बांटते हैं। पाण्डेय ने दिल्ली चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अवैधानिक चीजें करने लगते हैं। पार्टी ऐसे लोगों के खिलाफ सबूत जुटाएगी और उसे चुनाव आयोग को सौंपेगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में भी शराब और पैसे बांटे जाने के स्टिंग वीडियो बनाकर चुनाव आयोग को सौंपा था।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: सेना पर हमला कर रहा था, प्लास्टिक की गोली से मारा गया

पंजाब में अकाली दल और भाजपा गठबंधन की सरकार है और गोवा में भाजपा की। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दोनों राज्यों में स्थानीय अधिकारी सत्ताधारी दलों के दबाव में उनकी मदद कर सकते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के खुफिया कैमरों की जद में नेताओं के अलावा सरकारी अधिकारी भी रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ में सात महिला समेत 38 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse