देखिए वीडियो: कांग्रेस नेता यदागिरी को अपराधियों ने खुलेआम मारी गोली

0

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता यदागिरी पर शनिवार(13 अगस्त) को कुछ अज्ञात अपराधियों ने खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में कांग्रेसी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तेलंगाना के सिकंदराबाद में हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यदागिरी पर बदमाशों द्वारा छह गोलियां मारी गईं। घटना के बाद नेता को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वारदात निजी रंजिश की वजह से अंजाम दी गई। पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व विदेश मंत्री एम एम कृष्णा छोड़ेंगे हाथ का साथ, कल कर सकते हैं ऐलान

आपको बता दे कि इससे पहले, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। अंधाधुंध की गई फायरिंग में तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे थे। बताया जा रहा है कि तेवतिया पर AK-47 से करीब 100 राउंड गोली चलाई गईं।

इसे भी पढ़िए :  जब ग्रामीणों ने बंद किया हुक्का-पानी.... गांव छोड़कर कई मुस्लिम परिवारों ने मस्जिद में ली शरण