पटना में अपराधियों ने गार्ड की हत्या कर एटीएम लूटा

0
गार्ड
प्रतिकात्म तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद अपराधियों ने पटना के सुरक्षित माने जाने वाले मौर्या कॉम्प्लेक्स में एक गार्ड की हत्या कर एटीएम को लूट लिया। यह वाकया कोतवाली थाना से 200 मीटर की दूरी पर हुआ। लेकिन पुलिस को इसकी खबर तक नहीं मिली। पुलिस को इसकी खबर शनिवार की सुबह मिली। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, एटीएम लूट समेत गार्ड की हत्या की सूचना संबंधित बैंक के अधिकारियों को भी दे दी गयी है। हालांकि, पुलिस को अभी तक एटीएम से लूटे गये रुपये के लूट की राशि का पता नहीं चल पाया है। मृतक गार्ड का नाम दीपक है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ और उनकी ख्वाहिशों के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान!

मौर्या कॉम्प्लेक्स एक व्यवसायिक क्षेत्र है, जहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहते हैं। पुलिस वहां 24 घंटे गश्ती का दावा करती है। ऐसे में इस घटना ने पुलिस सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में जिस सेंट्रल बैंक के एटीएम में लूट की वारदात को अंजाम देकर गार्ड की हत्या की गयी है, वह मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स से बुद्धा मार्ग जाने वाले रास्ते पर शुरू में ही पड़ता है। घटना के बाद पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कोतवाली के थानेदार अविनाश को लाइन हाजिर कर दिया है और उनकी जगह पर रामशंकर को कोतवाली का नया थानाध्यक्ष बनाया है।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गौरी लंकेश की हत्या की तुलना कलबुर्गी, पानसरे और दाभोलकर से की, हाईअलर्ट जारी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse