मुसलमानों के बारे में ये क्या बोल गए आजम खान ? अब देना होगा जवाब

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आजम खान ने PM मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 2 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ रुपये के कपड़े पहने। वह खुद को फकीर कहते हैं लेकिन फकीर इतने महंगे कपड़े नहीं पहनता। जिस देश का PM इतने महंगे कपड़े पहनेगा तो वह हिंदुस्तान कैसा होगा। उन्होंने BJP अध्यक्ष अमित शाह को ’15 लाख’ वाले बयान को जुमला बताने पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बादशाह ने हसीन ख्वाब दिखाया, लफ्फाजी की और बड़े सिर वाले (अमित शाह) ने कहा कि राजा ने मजाक किया था।’ साथ ही आजम ने दावा किया कि एक बार हमें गद्दी देकर देखो, हम सबको 15 की जगह 25-25 लाख रुपये देंगे। देश आज भी सोने की चिड़िया है, यहां पैसे की कमी नहीं है। 25-25 लाख देकर भी देश सोने की चिड़िया बना रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान की पीएम को सलाह,‘जय श्रीराम’ के साथ ‘नारा-ए-तकबीर’ और ‘वाहे गुरु का खालसा’ भी बोलें

आजम ने अपने बयानों पर होने वाले विवादों पर कहा कि विरोधी बार-बार चुनाव आयोग में जाकर शिकायत करते हैं लेकिन मैं फिर भी बोलूंगा। मुझे किसी का डर नहीं है। मोदी सरकार ने देश को कंगाल कर दिया। वह तो अच्छा हुआ कि चुनाव आ गए नहीं तो देश की स्थिति और बदतर हो जाती।

इसे भी पढ़िए :  आसाराम से प्रेरित... MP के एक कलेक्टर का फरमान, ‘वेलेंटाइन डे’ पर करना होगा ये काम...
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse