भगवंत मान ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दे दी अपनी इतनी सैलरी

0
इरोम शर्मिला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पार्टी को आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने अपनी एक महीने की सैलरी डोनेट की है। इससे एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला की पार्टी को 50 हजार रुपए डोनेट किए थे। टि्वटर पर एक लिंक साझा करते हुए केजरीवाल ने लोगों से उनकी मदद करने की भी अपील की थी। इसके बाद पंजाब के संगरूर से सांसद मान ने रविवार सुबह ट्वीट किया, ‘एक सांसद के तौर पर मिलने वाली एक महीने की सैलरी मैंने इरोम शर्मिला को डोनेट की है। वो मणिपुर में भ्रष्ट सिस्टम और अन्याय के खिलाफ जंग लड़ रही हैं।’ एक सांसद का हर महीने करीब 2 लाख रुपए मिलते हैं (इसमें सभी भत्ते शामिल हैं)।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के 'अच्छे दिन'! गुजरात विधानसभा चुनाव से हाथ पीछे खींच सकते हैं केजरीवाल, आखिर क्यों?

मणिपुर में AFSPA के खिलाफ इरोम शर्मिला 16 साल भूख हड़ताल पर थी, उन्होंने पिछले साल 2016 में अपनी भूख हड़ताल खत्म की। इसके बाद शर्मिला ने नई पार्टी पीपुल्स रीसर्जन्स एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) की घोषणा की थी। इरोम शर्मिला मणिपुर विधानसभा चुनाव थउबल सीट से मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ लड़ रही हैं। इरोम शर्मिला की पार्टी के पास फंड की कमी है, ऐसे में पार्टी के सदस्य साइकिल पर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी ऑनलाइन चंदा एकत्र करने और लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  प्रवासी भारतीयों से बोले PM मोदी- हम खून का रिश्ता देखते हैं, पासपोर्ट का कलर नहीं