बर्ड फ्लू का कहर जारी नहीं रुक रहा पक्षियों की मौत के सिलसिला

0
चिड़ियाघर
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

राजधानी में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार के अनुसार हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे में 11 पक्षियों की मौत होने की जानकारी मिली है। इससे पहले भी चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार को तीन और पक्षियों की मौत हो गई थी। वहीं, चार बतखों की मौत के बाद डियर पार्क को भी बंद कर दिया गया है। इन बतखों में बर्ड फ्लू का वायरस है या नहीं, इसकी जांच के लिए जालंधर स्थित लैब में भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  1990 से अबतक मिजोरम में एचआईवी एड्स से1,300 लोग मरे

डियर पार्क को फिलहाल 25 अक्तूबर तक के लिए बंद किया गया है। इसके लिए बर्ड फ्लू के एच5एन1 वायरस को कारण बताया गया है। चिड़ियाघर में अब बाहर से डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। उन्होंने पक्षियों की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि अभी तक चिड़ियाघर से 25 से ज्यादा पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा वायरस का पता लगाने के लिए पक्षियों की बीट की जांच भी की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी की BJP सरकार में ये बनेंगे मंत्री?
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse