बीजेपी ने पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा अधिकतर सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कुछ सीटें कुछ सहयोगियों के लिए छोड़ी जा सकती हैं। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 29 नामों का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़िए :  एनएच-58 पर सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

सूत्रों के अनुसार, गोवा में बीजेपी सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर को सीएम कैंडिडेट के रूप में पेश करने को तैयार नहीं दिख रही। नड्डा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते वक्त इस मुद्दे पर सीधा जवाब नहीं दिया है और कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड इस मामले पर फैसला करेगा।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, BSP से आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी टिकट

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 15 जनवरी को बैठक कर सकती है। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चार फरवरी और आठ मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों में मतगणना 11 मार्च को होगी।

इसे भी पढ़िए :  मोदी स्टाइल में केजरीवाल ने रैली में भीड़ से पूृछकर सीएम बादल के खिलाफ जरनैल सिंह को मैदान में उतारा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse